G-20: दुल्हन की तरह सज गया भारत मंडपम, फाउंटेन शो का भव्य आयोजन, अद्भुत नजारा ने खींचा लोगों का ध्यान, Video
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार हो गई है। रंग-बिरंगी रौशनी से राष्ट्रीय राजधानी सज चुकी है। विदेशी मेहमान जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए पधार रहे हैं।
प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में जी-20 समिट का आयोजन होगा। भारत मंडपम को पूरी तरह से सजा दिया गया है। आज यानी शुक्रवार की शाम को भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में एक फाउंटेन शो का आयोजन किया गया। इसका नजारा बेहद अद्भुत है।

फाउंटेन शो का नजारा इतना भव्य है कि देखते ही मन विभोर हो जाता है। मनमोहक नजारा देख लोग बेहद खुश हो रहे हैं। साउंड, लाइट और फाउंटेन का इतना सुंदर संगम है कि अद्भुत नजारा बन रहा है। जी-20 की मेजबानी के लिए भारत मंडपम पूरी तरह से तैयार है।
9 और 10 सितंबर को पूरी दुनिया की नजर दिल्ली पर होगी। 24 घंटे तक बेहद हॉट स्पॉट रहेगा। दिल्ली में सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। कई मार्गों का रूट डाइवर्ट किया गया है। साथ ही ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है।
जी-20 शिखर सम्मेलन के नेताओं को 9 सितंबर को भारत के राष्ट्रपति की मेजबानी में भारत की सांस्कृतिक को प्रदर्शित करने वाले अपनी तरह के पहले वाद्य संगीत प्रदर्शन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। भारत-वाद्य-दर्शनम (भारत की संगीत यात्रा), भारत के भीतर प्रचलित विभिन्न संगीत शैलियों का एक संयोजन, संस्कृति मंत्रालय के तहत संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित किया जाएगा।
'भारत मंडपम' में जी-20 नेताओं के सम्मान में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान देश भर से 78 वाद्यवादक विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष तीन घंटे तक एक साथ प्रस्तुति देंगे। संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा ने कहा कि संगीत कार्यक्रम विलाम्बित लय (धीमी गति) और उसके बाद मध्य लय (मध्यम तेज गति) की रचनाओं के साथ द्रुत लय (तेज गति) के साथ समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें- Fact Check: जी-20 समिट के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता के होर्डिंग का क्या है सच, जानें












Click it and Unblock the Notifications