किसी भी वैक्सीन को जल्द मान्यता दे WHO, G20 देशों की बनी इस मुद्दे पर सहमति- पीयूष गोयल

नई दिल्ली, अक्टूबर 31। भारत बायोटेक के कोरोना टीके कोवैक्सीन को अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन से मंजूरी प्राप्त नहीं हुई है। भारत पिछले काफी महीनों से इस वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने का इंतजार कर रहा है, लेकिन WHO की धीमी प्रक्रिया के कारण ऐसा नहीं हो सका है। ऐसे में भारत ने इस मुद्दे को रोम में आयोजित जी20 सम्मेलन में उठाया और भारत को इस मुद्दे पर कई देशों का साथ भी मिला है।

Piyush goel

वैक्सीन को मान्यता देने की प्रक्रिया तेज करेगा WHO- पीयूष गोयल

रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की जानकारी दी कि जी20 सम्मेलन में शामिल होने वाले देशों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि WHO कोविड-19 टीकों के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने के लिए प्रक्रिया को तेज करेगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने भी शनिवार को इस बात को उठाया था कि दुनिया किसी भी महामारी को रोकने में तभी अधिक सक्षम होगी, जब WHO की ओर से वैक्सीन को मान्यता दिए जाने की प्रक्रिया तेज हो।

पीयूष गोयल ने बताया कि जी20 की बैठक में ये निर्णय लिया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा सुरक्षित और प्रभावशाली समझे जाने वाले टीकों की मान्यता को राष्ट्रीय और गोपनीयता कानूनों के अधीन पारस्परिक रूप से स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बात यही रही कि इस बात पर सहमति बनी है कि हर वैक्सीन अनुमोदन और आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए डब्ल्यूएचओ की प्रक्रियाओं और प्रक्रियाओं को अनुकूलित करने में मदद करेगा और सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।

इस दौरान पीयूष गोयल ने बताया कि इस बैठक में अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन, जलवायु कार्रवाई के लिए महामारी से उबरने का कड़ा संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त जो हालात हैं उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि हर कोई कोरोना महामारी से उबरना चाहता है और इसके लिए वैक्सीन जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+