G-20 Summit: रात्रिभोज में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन हुए शामिल, जानें ट्वीट कर क्या बोले

MK Stalin Attend G20 Dinner: जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में हो रहा है। दुनिया के 20 ताकतवर देशों का राष्ट्राध्यक्ष इस सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। पहले दिन की बैठक कल हुई, वहीं आज दूसरे दिन की बैठक शुरू हुई है। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

वहीं, कल यानी शनिवार को रात्रिभोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी डिनर में शामिल हुए।

G-20: रात्रिभोज में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन हुए शामिल

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित कावेरी टेबल पर जी-20 डिनर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मिले। उन्होंने जो बाइडेन से हाथ मिलाया। मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद हैं।

एमके स्टालिन के बगल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित हैं। जी-20 सदस्य देशों के अलावा कई बड़ी हस्ति रात्रिभोज में शामिल हुई। यह रात्रिभोज भारत मंडपम में आयोजित किया गया था। भरत मंडपम में ही जी-20 की बैठक चल रही है। बता दें कि जी-20 के नेताओं के सम्मान में राष्ट्रपति ने रात्रिभोज का आयोजन किया है।

खास बात है कि जहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जी-20 के नेताओं का स्वागत कर रहे थे, वहां नालंदा महाविहार की तस्वीर लगी थी। यह नालंदा महाविहार की महान विरासत को दर्शा रही थी। भारत मंडपम में नालंदा महाविहार की तस्वीर लगी है। नालंदा महाविहार प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा के लिए सबसे हाई सेंटर था।

वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने बेटे उदयनिधि के सनातन धर्म वाले बयान पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने बेटे का बचाव किया है। एमके स्टालिन ने कहा कि भाजपा समर्थक ताकतें दमनकारी सिद्धांतों के खिलाफ रुख बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। उन्होंने अफवाह फैलाई कि उदयनिधि ने सनातन विचारों वाले लोगों के नरसंहार का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की तारीफ में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+