G20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की तारीफ में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्या कहा?
G20 Summit 2023 US President Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन नई दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन के सत्र में शामिल नहीं होंगे। रविवार 10 सितंबर की सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उन्हें एयरपोर्ट से विदा किया।
नई दिल्ली से रवाना होने से पहले जो बाइडेन ने जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन की तारीफ में कहा कि इसने साबित कर दिया है कि संकट के इस घड़ी में जी-20 अब भी हमारे सबसे अहम मुद्दों को सुलझा सकता है और समाधान निकाल सकता है।

देर रात जो बाइडेन ने अपने अधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'ऐसे वक्त में, जब दुनिया की अर्थव्यवस्था जलवायु संकट और संघर्ष के मिले झटकों से जूझ रही है लेकिन इस साल के शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया है कि जी-20 अब भी हमारे सभी अहम मुद्दों का हल निकाल सकता है।'
At a moment when the global economy is suffering from the overlapping shocks of the climate crisis, fragility, and conflict, this year’s Summit proved that the G20 can still drive solutions to our most pressing issues. pic.twitter.com/R2jq0TdavR
— President Biden (@POTUS) September 10, 2023
एक अन्य ट्वीट में जो बाइडेन ने लिखा, 'मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ ने नए भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप के आर्थिक समस्याओं के लिए एक ऐतिहासिक समझौते को फाइनल कर लिया है।' जो बाइडेन ने कहा कि ये एक 'गेम-चेंजिंग क्षेत्रीय निवेश' है।
I'm proud to announce that the U.S., India, Saudi Arabia, UAE, France, Germany, Italy and EU finalized a historic agreement for a new India-Middle East-Europe Economic Corridor.
— President Biden (@POTUS) September 9, 2023
This project is about more than just laying tracks.
This is a game-changing regional investment. pic.twitter.com/JPbwFYcUeQ
दिल्ली से निकलने से पहले रविवार की सुबह सभी राष्ट्रप्रमुखों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित किया। अमेरिकी दूतावास ने जानकारी दी है कि वियतनाम में जो बाइडेन अमेरिका और वियतनाम के बीच के सहयोग पर चर्चा करेंगे।
बता दें कि शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन दो सत्र 'वन अर्थ' और 'वन फैमिली' का आयोजन किया गया था। उसके बाद रात में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विदेशी मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया था।












Click it and Unblock the Notifications