G20 restrictions in Delhi: अगर नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेन पकड़नी है तो क्या करना होगा? जानिए जवाब

g20 summit 2023 restrictions: जी 20 को लेकर देश की राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दिल्ली में तमाम तरह के सुरक्षा इंतजामात किए गए हैं। जी 20 को लेकर वीआईपी रूट डायवर्जन की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने सड़क यात्रा का इस्तेमाल करने की बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

मेट्रो का इस्तेमाल करने वालों को होगी दिक्कत
दिल्ली से मेट्रो में एक दिन में लाखों लोग सफर करते हैं। ट्रैफिक जाम के चलते कई बार लोग अपने घरों से गाड़ी लाने और ले जाने में कतराते हैं। ऐसे में लोगों को मेट्रो का ऑप्शन बेहतर लगता है। ऐसे में जी-20 के तीन दिनों में उन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो मेट्रो का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं। ऐसें में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है।

G 20 Summit

किन रूट्स का कर सकते हैं इस्तेमाल?
ध्यान देने योग्य बात है कि जी 20 समिट के दौरान 10 सितंबर को सुबह 5 बजे के दोपहर 1 बजे तक अजमेरी गेट की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से सड़क यात्रा प्रभावित रहेगी। ऐसे में यात्रियों से मेट्रो का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है। वहीं, सड़क के रास्ते स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी कुछ अहम मार्गों को अपनाने की सलाह दी गई है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि जी 20 समिट के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जाने के लिए आप किन रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उत्तरी और पूर्वी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए रास्ता
युधिष्ठिर सेतु- बुलेवार्ड रोड- रानी झांसी फ्लाईओवर- आर/ ए झंडेवालान- डी.बी गुप्ता रोड- शीला सिनेमा रोड- पहाड़गंज ब्रिज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

दक्षिण और पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए रास्ता
रिंग रोड- आश्रम चौक- सराय काले खां- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे- नोएडा लिंक रोड- युधिस्टर सेतु- आईएसबीटी कश्मीरी गेट- लोथियान सड़क- छत्ता रेल- एस.पी. मुखर्जी मार्ग- कौड़िया ब्रिज और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

छह ट्रेनों का रूट बदलाव
नई दिल्ली स्टेशन आने वाली 3 दर्जन ट्रेनों को भी नई दिल्ली जिला में फुटफॉल कम करने की मंशा से आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन और अन्य स्टेशनों पर रोकने का फैसला लिया गया है। गंतव्य स्टेशन से पहले ट्रेनों को टर्मिनेट करने के चलते यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना होगा। इसके साथ ही छह ट्रेनों के रास्तों में भी बदलाव किया गया है। नई दिल्ली स्टेशन पर रुकने वाली तीन ट्रेने नहीं रुकेंगी।

नई दिल्ली से यात्रा करनी है तो...
इस दौरान इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे या नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने के इच्छुक लोगों को पहले से योजना बनाने और यातायात पुलिस की मार्ग सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने यात्रियों को दिल्ली मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है, जो कुछ स्टेशनों पर कुछ गेट बंद होने को छोड़कर, निर्बाध रूप से चलती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+