G-20 Summit: चांदी के बर्तनों में होगा अतिथियों का भोज, झलकेगी भारतीय सांस्कृतिक विरासत
शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसमेंअमेरिका के अलावा रूस, जापान, फ्रांस, चीन, समेत समूह के अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे।
जी 20 शिखर सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत की जी-20 अध्यक्षता में, इस समूह के नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुनिया की महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका के अलावा रूस, जापान, फ्रांस, चीन, कनाडा, ब्रिटेन समेत समूह के अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रमुख और प्रतिनिधि शिरकत करेंगे।
खास बात यह है कि इन सभी खास मेहमानों को चांदी के बर्तन में लंच और डिनर परोसा जाएगा। इसकी जानकारी खुद राजस्थान की राजधानी जयपुर में धातु की वस्तुओं का निर्माण करने वाली (मेटैलवेयर) एक कंपनी ने की है। आइरिस जयपुर ने बताया कि नई दिल्ली में कुछ चांदी के बर्तनों का प्रदर्शन किया गया। विदेशी मेहमानों द्वारा होटलों में प्रवास के दौरान इन बर्तनों का यूज किया जाएगा। क्या खास है इन बर्तनों में ?

दरअसल, यह सभी बर्तन चांदी की धातु के होंगे। जिसमें विदेशी मेहमानों को लंच और डिनर परोसा जाएगा। इसमें राष्ट्राध्यक्षों और विश्व के अन्य नेताओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देगी। चांदी के बर्तन निर्माणकर्ता लक्ष पाबुवाल बताते हैं कि अधिकांश टेबलवेयर में स्टील या पीतल का आधार या चांदी की खूबसूरत कोटिंग के साथ दोनों का मिश्रण होता है। वहीं, प्लेट की किनारों पर सोने की प्लेटिंग की जाती है। बर्तनों में पानी व अन्य पेय पदार्थ के लिए चांदी के गिलास भी शामिल है।
200 कारीगरों ने 15 हजार बर्तन किए तैयार
लक्ष पाबुवाल के मुताबिक, जयपुर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों के करीब 200 शिल्पकारों ने मिलकर 15 हजार चांदी के बर्तन तैयार किए हैं।
जी-20 समिट में कौन-कौन होगा शामिल?
आपको बता दें कि नई दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट में 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख शिरकत करेंगे। यूरोपीय संघ भी अपनी हाजरी सुनिश्चित करेगा।












Click it and Unblock the Notifications