G-20 Meeting: पश्चिमी देशों पर बरसे रूसी विदेश मंत्री, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

G-20 बैठक में रूसी विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों पर जमकर निशाना साधा। उनका दावा है कि पश्चिम काफी वक्त से इस युद्ध की तैयारी कर रहा था।

Western countri

G-20 ग्रुप के विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में जारी है। जिसमें रूस और यूक्रेन युद्ध का मुद्दा जोरशोर से उठा। इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोवस ने पश्चिमी देशों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफतौर पर आरोप लगाया कि पश्चिमी देश लंबे वक्त से इस युद्ध की तैयारी कर रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने यूक्रेन को हथियार दिए।

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि ये बात संयुक्त राष्ट्र चार्टर में है कि प्रत्येक देश को किसी अन्य देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पालन करना चाहिए, लेकिन पश्चिमी देशों ने ऐसा नहीं किया। पश्चिम अन्य देशों के खिलाफ ब्लैकमेल और धमकियों में उलझा हुआ था। आज G-20 बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक संतुलित और जिम्मेदार स्थिति पेश की। वो केवल कुछ अलग-थलग व्यक्तिगत स्थिति के बारे में नहीं बोल रहे थे। रूस का आरोप है कि पश्चिमी देश भू-राजनीतिक तस्वीर को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।

लावरोवस ने आगे कहा कि कुछ राष्ट्र अमेरिका के दबाव में वोटिंग कर देते हैं, लेकिन कोई भी विकासशील देश रूस पर प्रतिबंध वाली वोटिंग में शामिल नहीं हुआ। वो जानते हैं कि पश्चिम किस तरह का खेल खेल रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में भारत के साथ रूस के अच्छे संबंधों का जिक्र किया। लावरोवस के मुताबिक भारत प्रमुख वैश्विक एजेंडे पर काम कर रहा है। भारत के साथ रूस के संबंध को विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी कहा जा सकता है। उनका देश प्रमुख वैश्विक एजेंडे पर भारत के जिम्मेदार रुख की सराहना करता है।

पीएम मोदी ने कही ये बात
वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व की शांति प्रक्रिया में हर योगदान देने के लिए भारत तैयार है। जब रूस और यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ था, तो ही भारत ने साफ कर दिया था कि ये मुद्दा सिर्फ कूटनीति के जरिए सुलझाया जा सकता है। इस युद्ध से दुनिया पर जो प्रभाव पड़ रहे, उसको लेकर भारत और इटली दोनों चिंतित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+