जन्माष्टमी के उत्सव में इस बच्चे के डांस ने खींचा सभी का ध्यान, लोग बोले- जीवन का परम आनंद यही है
नई दिल्ली, अगस्त 20। जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को देशभर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसकी धूम थी। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को पूरे भारत में अलग-अलग परंपराओं और तरीके से मनाया जाता है। ऐसी ही एक परंपरा है जन्माष्टमी के दिन दही हांडी फोड़ने की, जो धूमधाम से और नाच-गाने के साथ मनाई जाती है। दही-हांडी फोड़ने की परंपरा के मौके पर हर कोई भगवान कृष्णी की भक्ति में लीन होकर नाचता है। ऐसा ही एक वीडियो कल से इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा भक्ति में लीन होकर नाच रहा है।

छोटू के डांस को देख नहीं रोक पाओगे हंसी
बच्चों के डांस करते हुए के वीडियो वैसे भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। वायरल वीडियो में एक बच्चा दही-हांडी कार्यक्रम को देखने के लिए पहुंचा हुआ है, क्योंकि जिस तरह से बच्चा वायरल वीडियो में बार-बार उपर देखकर डांस कर रहा है, उससे यही लग रहा है कि वो हांडी को फूटते हुए देख रहा है। इस मौके पर वहां चल रहे गानों पर यह बच्चा अपने को नाचने से नहीं रोक पाया।

यूपी के एडीजी ने शेयर किया वीडियो
ट्विटर पर इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के एडीजी नवनीत सिकेरा ने भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "जीवन का परम आनंद बस यही है।" वाकई इस बच्चे के डांस को देखकर तो यही महसूस हो रहा है कि कोई व्यक्ति पूरी मस्ती में ही ऐसा डांस करता है।

2.5 लाख से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
नवनीत सिकेरा के इस वीडियो को अभी तक 2.5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है और 1500 से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। 12 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। 26 सेकेंड के इस वीडियो पर लोग फनी कॉमेंट भी कर रहे हैं।
जीवन का परम आनंद बस यही है 😁#Happiness pic.twitter.com/8BWPj2kEv0
— Navniet Sekera (@navsekera) August 19, 2022












Click it and Unblock the Notifications