Funny Pics- नरेंद्र मोदी के साथ ही इन्होंने भी ली शपथ
हाल ही में नरेंद्र मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली और पूरे देश ने मोदी जी का भव्य स्वागत किया। राजनीती से लेकर बॉलीवुड तक के दिग्गज इस शपथ समारोह का हिस्सा बने। हालांकि इस समारोह में चार चांद लग जाते अगर कुछ और नाम जो कि इस समारोह की गेस्ट लिस्ट में शामिल थे और ना आ पाए वो भी आ जाते तो शायद ये समारोह देश का अब तक का सबसे बड़ा समारोह बन जाता। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी इस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे और उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय निवेशकों की संख्या बढ़ाने को लेकर अपनी इच्छा जताई।
इसके अलावा सलमान खान, सलीम खान, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा आदि बॉलीवुड सितारे इस समारोह में पहुंचे। मोदी जी ने भी इन सभी को काफी सम्मान दिया और समारोह में आने के लिए ढ़ेर सारा धन्यवाद दिया।
एक तरफ तो मोदी जी का शपथ समारोह इतना भव्य रहा और सभी ने इस जश्न को दिल खोलकर मनाया। वहीं दूसरी ओर हारी हुई पार्टियों के लीडरों को लेकर काफी मजाक भरी और फनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सरकुलेट होती रहीं। इन तस्वीरों में दिखाया गया है कि मोदी जी के साथ ही इन लीडरों ने भी शपथ ली है। ये शपथ इतनी मजेदार हैं कि आप भी मुस्कुराए बिना ना रह सकेंगे। तो आइये देखते हैं-

राहुल गांधी
राहुल गांधी जो कि कॉंग्रेस पार्टी के जीते जाने के बाद प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने की तैयारी कर रहे थे उनकी शपथ कुछ इस प्रकार है-

मणिशंकर अय्यर
मणिशंकर अय्यर ने ये शपथ ली कि वो कभी भी चायवालों का मजाक नहीं उड़ाएंगे।

अरविंद केजरीवाल
आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने कसम ली कि वो कभी भी अपने बयान से यूटर्न नहीं लेंगे।

जयललिता
जयललिता ने कहा कि अब उन्हें समझ आ गया है कि विदेश नीति चेन्नई की गलियों से नहीं चलती।

मायावती
उत्तर प्रदेश की कायपलट करने वाली मायावती ने शपथ ली कि अगर वो कभी भी भविष्य में सूबे की मुख्य मंत्री चुनी गयीं तो वो मूर्तियों से ज्यादा विकास पर ध्यान देंगी।












Click it and Unblock the Notifications