कोरोना का कहर, देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन, बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के फै लते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के बाद मंगलवार रात 12 बजे से लेकर अगले 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई।

लॉकडाउन की घोषणा होते ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही। लोग घरों के लिए सामान जुटाने के लिए पहुंच गए। बाजारों में भारी भीड़ इकट्ठा होने लगी। दिल्ली,नोएडा, लखनऊ, बेंगलुरू, गुरुग्राम समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग घर की जरूरत के लिए सामान इकट्ठा करने में जुट गए। दिल्ली से सटे नोएडा में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सभी दुकानों को बंद करवा दिया।

लोग बाजार में दुध, आटा, चावल, तेल, सब्जी इकट्ठा करने में जुट गए। बाजार में भीड़ अनियंत्रित हो गई। एक ओर लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की गई और दूसरी ओर लॉकडाउन की घोषणा होते ही लोग बाजार में पहुंच गए है।
By converging around shops, you are risking the spread of COVID-19.
No panic buying please.
Please stay indoors.
I repeat- Centre and State Governments will ensure all essentials are available. https://t.co/bX00az1h7l
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2020
बाजारों में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ की खबरें सोशल मीडिया पर आने लगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को समझाया। लोगों को घरों में रहने की अपील की और कहा कि देश में खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है। सरकार और राज्य सरकारें लोगों तक जरूरी चीजें पहुंचाएंगी। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषमा की प्रदेश में 10000 गाड़ियों की मदद से लोगों को जरूरी सामान, राशन, दूध, दही आदि पहुंचाया जाएगा।
From tomorrow vegetables, milk, fruits, medicines and other essential commodities will be delivered to your door steps for which we have identified more than 10,000 vehicles. I appeal to you to not go to market to buy essential items: CM Yogi Adityanath https://t.co/JXZLx8Dzyq
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2020












Click it and Unblock the Notifications