दादा साहेब फाल्के पुरस्कार: देविका रानी से विनोद खन्ना तक, विजेताओं की पूरी लिस्ट
Recommended Video

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चैयरमैन शेखर कपूर ने शुक्रवार को 65वें नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। विनोद खन्ना को उनकी लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए चुना गया है। विनोद खन्ना को मरणोपरांत इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विनोद खन्ना का पिछले साल अप्रैल में लंबी बीमारी के बाद 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। दादा साहेब फाल्के अवार्ड को फिल्म इंडस्ट्री का बेहद प्रतिष्ठित अवार्ड माना जाता है। इस अवार्ड को 1969 में शुरू किया गया था।

देविका रानी को दिया गया था पहला दादा साहेब अवार्ड
भारतीय सिनेमा में किसी के आजीवन योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के दिए जाने की शुरुआत 1969 में हुई। 1969 में भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के मौके पर इस पुरस्कार की शुरुआत हुई। 1969 में मशहूर अभिनेत्री देविका रानी को ये अवार्ड दिया गया।

अब तक दिए गए दादा साहेब फाल्के अवार्ड की लिस्ट
- साल- नाम- क्षेत्र
- 1969- देविका रानी- अभिनेत्री
- 1970- बी. एन. सरका- फिल्म निर्माता
- 1971-पृथ्वीराज कपूर- अभिनेता
- 1972- पंकज मलिक- संगीतकार
- 1973- सुलोचना- अभिनेत्री
- 1974- बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी- निर्देशक
- 1975- धीरेन्द्र नाथ गांगुली- अभिनेता, निर्देशक
- 1976- कानन देवी- अभिनेत्री
- 1977- नितिन बोस- निर्देशक, पटकथा लेखक
- 1978- रायचंद बोराल- संगीतकार, निर्देशक
- 1979- सोहराब मोदी - अभिनेता, निर्देशक
- 1980- पी. जयराज- अभिनेता, निर्देशक
- 1981- नौशाद अली- संगीतकार
- 1982- एल. वी. प्रसाद - अभिनेता, निर्देशक
- 1983- दुर्गा खोटे- अभिनेत्री
- 1984- सत्यजीत रे- निर्देशक
- 1985- वी शांताराम- निर्देशक, अभिनेता
- 1986- बी नेगी रेड्डी- निर्माता
- 1987- राजकपूर - अभिनेता
- 1988- अशोक कुमार- अभिनेता
- 1989- लता मंगेशकर - पार्श्व गायिका
- 1990- अक्किनेनी नागेश्वर राव -अभिनेता
- 1991- भालचंद्र गोविंद पेंढकर -निर्देशक, पटकथा लेखक
- 1992- डॉ. भूपेन हजारिका -निर्देशक
- 1993- मजरूह सुल्तानपुरी -गीतकार
- 1994- दिलीप कुमार - अभिनेता
- 1995- डॉ. राजकुमार - अभिनेता
- 1996- शिवाजी गणेशन -अभिनेता
- 1997- कवि प्रदीप - गीतकार
- 1998- रवि चोपड़ा - निर्देशक
- 1999- ऋषिकेश मुखर्जी - निर्देशक
- 2000- आशा भोसले - पार्श्व गायिका
- 2001- यश चोपड़ा - निर्देशक, निर्माता
- 2002- देव आनंद - निर्देशक, अभिनेता
- 2003- मृणाल सेन- निर्देशक
- 2004- अदूर गोपालकृष्णन - निर्देशक
- 2005- ब्रज भूषण चतुर्वेदी- निर्देशक
- 2006- श्याम बेनेगल- निर्देशक
- 2007- मन्ना डे- पार्श्व गायक
- 2008- वी.के. मूर्ति- सिनेमेटोग्राफर
- 2009- डी रामानायडू- निर्माता
- 2010- के बालाचंदर- निर्देशक
- 2011- सौमित्र चटर्जी- अभिनेता
- 2012- प्राण - अभिनेता
- 2013- गुलजार - गीतकार, निर्माता
- 2014- शशि कपूर - अभिनेता
- 2015- मनोज कुमार- अभिनेता
- 2016- कसीनथुनी विश्वनाथ - निर्देशक
- 2017- विनोद खन्ना- अभिनेता

ये दिया जाता दादा साहेब फाल्के अवार्ड में
सूचना और प्रसारण मंत्रालय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के मौके पर दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देता है। इस पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल पदक, एक शाल और 10 लाख का नकद पुरुस्कार दिया जाता है।
-
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी? -
North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा? -
वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से किया मास्टर्स, तो कुलदीप यादव ने कहां तक की पढ़ाई? शादी से पहले आई सच्चाई उड़ा देगी होश -
PAK इंफ्लुएंसर का पति कौन है? जिसने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से रचाई 5वीं शादी, मचा बवाल -
Silver Rate Today: जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! झटके में 11,000 गिरे दाम, अब इतना सस्ता हो गया सिल्वर? -
Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ -
Israel Iran War: Hormuz नहीं, अब इस रास्ते से होगी गैस-तेल की सप्लाई, UAE ने निकाला तोड़, भारत को कितना फायदा? -
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से इन मुस्लिम देशों की बल्ले बल्ले, हो रही तगड़ी कमाई












Click it and Unblock the Notifications