Indigo: इंडिगो पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भेजा नोटिस, सैंडविच में मिला था कीड़ा

एयरलाइंस कंपनी इंडिगो को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला इंडिगो से दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट के दौरान एक पैसेंजर के सैंडविच में कीड़े मिलने से जुड़ा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय से एक डायटीशियन ने शिकायत की थी।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो को नोटिस जारी किया है। एयरलाइंस को इस नोटिस का जवाब 9 जनवरी तक देना होगा। दरअसल, नोटिस में यह बताने के लिए कहा गया है कि क्यों नहीं इंडिगो के लाइसेंस को निलंबित या रद्द करने पर विचार किया जाना चाहिए और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए।

Indigo flight Almaty Kazakhstan

क्या है मामला?
घटना दिल्ली से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या- 6ई 6107 की है। जब पिछले हफ्ते शुक्रवार को एक महिला यात्री खुशबू गुप्ता को सैंडविच में कीड़ा मिलने की शिकायत की। इसको लेकर खुशबू ने एक वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने केबिन क्रू को बताया था कि भोजन की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी और मेरे सैंडविच में कीड़ा था। यह अन्य सैंडविच में भी हो सकता है। क्या उन्हें यात्रियों को सूचित नहीं करना चाहिए था? लेकिन मेरे सैंडविच में कीड़ा होने के बावजूद दूसरे यात्रियों को भी सैंडविच सर्व किया गया।

क्या कहता है खाद्य सुरक्षा अधिनियम
खाद्य सुरक्षा और मानक (एफएसएस) अधिनियम, 2006 के अनुसार 'असुरक्षित भोजन' का मतलब इसकी क्वालिटी से भी है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसमें वो भोजन आते हैं जो कीड़े, घुन या कीड़ों से संक्रमित हो। FSSAI के नोटिस के बाद एयरलाइन कंपनी इंडिगो को प्लेन में यात्री को उपलब्ध कराए गए खाद्य पदार्थ (सैंडविच) की क्वालिटी को लेकर जवाब देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+