कब से मनाया जाता है हिंदू नववर्ष? इस खास दिन पर अपनों को भेजें ये सुंदर संदेश

Hindu Nav Varsh 2024: आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इस बार 9 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष शुरू हो रहा है। आज से ही चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रही है।

मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि भगवान विष्णु ने सृष्टि की रचना का कार्य ब्रह्मा जी को सौंपा था। ब्रह्मा जी ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी। यह दिन चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि थी। सनातन धर्म में इस तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इस अवसर पर लोग हिंदू नववर्ष की एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

बता दें कि अंग्रेजी कैलेंडर और पश्चिमी मान्यताओं के अनुसार हर साल 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत होती है। वहीं, हिंदी कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की प्रतिप्रदा से नए साल का प्रारंभ होता है। साल 2024 की शुरुआत विक्रम संवत 2081 आज से हो रही है।

इस तिथि पर धार्मिक कार्य करने का विशेष महत्व है। इसी तिथि से चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर आदि शक्ति प्रकट हुई थी।

दिल में हों नई उमंगें, आंखों में उल्लास नया,
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया,
नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग
नई बहारें लेकर आये जीवन में मधुमास नया
हिंदू नववर्ष 2081 की हार्दिक शुभकामनाएं।

इस मैसेज से करें विश

नवरात्रि के पावन 9 दिनों तक माता रानी की पूजा होती है। इस दौरान मां दुर्गे के 9 रूपों की पूजा होती है। आज मां शैलपुत्री की पूजा है। इस नवरात्रि पर अपनों को प्यार भरा संदेश भेजकर विश कर सकते हैं। मां आपके दामन को हर खुशी से भर दें। शुभ नवरात्रि! मैं तो आरती उतारूं रे, जगदंबे माता की, मां दुर्गा आप पर कृपा बरसाएं, शुभ नवरात्रि!

यह भी पढ़ें- मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+