दीपिका-श्रद्धा से लेकर भारती तक, जानिए ड्रग्स मामले में सामने आए बॉलीवुड के इन बड़ी हस्तियों के नाम

नई दिल्ली। बॉलीवुड में फैले नशे की रूपी जहर ड्रग्स की जड़ खोदते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अब तक कई फिल्मी हस्तियों के घर पहुंच चुकी है। शनिवार को एनसीबी ने टीवी जगत के फेमस चेहरे भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के ऑफिस और कर्यालय पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एनसीबी को घर से संदिग्ध पदार्थ(गांजा) मिला, जिसके बाद फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि भारती और हर्ष पहले सेलिब्रिटी नहीं है जिन पर ड्रग्स मामले में कार्रवाई की गई है, उनसे पहले भी कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं।

Recommended Video

    Comedian Bharti Singh कैसे बनीं मशहूर, कितना करना पड़ा संघर्ष, जानिए | वनइंडिया हिंदी
    एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से हुई शुरुआत

    एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से हुई शुरुआत

    साल 2020 में बॉलीवुड को जैसे किसी की बुरी नजर लग गई है। इस वर्ष इंडस्ट्री ने एक्टर ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया। सुशांत सिंह की संदिग्ध मौत के बाद सामने आए ड्रग्स एंगल में सबसे पहले उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया। जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती और उनके भाई द्वारा ड्रग्स का सेवन करने की बात सामने आई। फिलहाल रिया चक्रवर्ती को जमानत पर रिहा किया गया है।

    दीप‍िका पादुकोण तक पहुंची ड्रग्स जांच की आंच

    दीप‍िका पादुकोण तक पहुंची ड्रग्स जांच की आंच

    रिया चक्रवर्ती के बाद ड्रग्स जांच की आंच जंगल में आग की तरह फैल गई और एक के बाद एक कई बड़े नाम सामने आते गए। रिया चक्रवर्ती के बाद इस मामले में एक्ट्रेस दीप‍िका पादुकोण का नाम जुड़ने से बॉलीवुड में हंगामा मच गया। एनसीबी को दीपिका और उनकी पूर्व मैनेजर कर‍िश्मा प्रकाश के बीच हुई व्हाट्सएप चैट से ड्रग्स लेने की बात के संकेत मिले थे। इसके बाद एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को समन भेजा और पूछताछ की। हालांकि दीपिका के जवाब से एनसीबी संतुष्ट दिखाई दी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

    श्रद्धा कपूर का नाम सामने आने से फैंस में सनसनी

    श्रद्धा कपूर का नाम सामने आने से फैंस में सनसनी

    दीपिका पादुकोण के बाद ड्रग्स मामले से जुड़ने वाला दूसरा सबसे बड़ा नाम श्रद्धा कपूर का था। बड़े पर्दे पर अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीतने वालीं श्रद्धा कपूर का ड्रग्स एंगल में नाम सामने आने के बाद उनके फैंस में सनसनी फैल गई। रिपोर्ट थी कि सुशांत के फार्महाउस पर हुई पार्टी में श्रद्धा भी मौजूद थीं, जहां कई लोगों ने ड्रग्स का सेवन किया था। एनसीबी से पूछताछ में श्रद्धा ने ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया था, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

    सारा अली खान से भी हुई पूछताछ

    सारा अली खान से भी हुई पूछताछ

    कुछ वर्ष पहले ही बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाली सारा अली खान को भी ड्रग्स मामले में एनसीबी के सवालों का सामना करना पड़ा है। एनसीबी को ऐसी जानकारी मिली थी कि सुशांत के फार्महाउस में, जहां ड्रग्स पार्टी हुआ करती थी वहां सारा का भी आना-जाना लगा रहता था। हालांकि सारा ने एनसीबी के सामने इस बात को खारिज किया और कहा कि वह ड्रग्स नहीं लेती। इसके बाद उन्हें घर जाने दिया गया।

    रिया चक्रवर्ती ने लिया था रकुल प्रीत का नाम

    रिया चक्रवर्ती ने लिया था रकुल प्रीत का नाम

    ड्रग्स लेने की बात कबूल करने के बाद रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सवाल-जवाब के दौरान एक्ट्रेस रकुल प्रीत का भी नाम लिया था जिससे साउथ इंडस्ट्री भी चौंक गई थी। समन मिलने के बाद एनसीबी ऑफिस पहुंची रकुल प्रीत ने बताया कि वह ड्रग्स का सेवन नहीं करती, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

    एक्टर अर्जुन रामपाल के घर से मिली संदिग्ध दवाई

    एक्टर अर्जुन रामपाल के घर से मिली संदिग्ध दवाई

    बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के मकड़ाजाल को साफ करने के दौरान एनसीबी को पहली बार किसी पुरुष एक्टर की भागीदारी दिखाई दी। ड्रग्स जांच की आंच अब एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लिव-इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स तक जा पहुंची थी। एनसीबी ने पहले डेमेट्रिएड्स के भाई को ड्रग्स मामले में पकड़ा जिसके बाद जांच टीम ने अर्जुन रामपाल के घर चापेमारी की, जहां से एनसीबी को कुछ प्रतिबंध‍ित दवाएं मिली थीं। इसके अलावा ऐसी भी खबरें थीं कि एनसीबी को अर्जुन रामपाल की लिव-इन पार्टनर के पास से हशीश और एलप्राजोलम की टैबलेट्स मिली थीं।

    टीवी एक्ट्रेस अबीगेल पांडे और सनम जौहर भी फंसे

    टीवी एक्ट्रेस अबीगेल पांडे और सनम जौहर भी फंसे

    बता दें कि एनसीबी की जांच अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित न रहकर टीवी जगत की हस्तियों तक पहुंच गई थी। बता दें कि इस मामले में टीवी एक्ट्रेस अबीगेल पांडे और उनके बॉयफ्रेंड कोर‍ियोग्राफर सनम जौहर का भी नाम सामने आ चुका है। दोनों के खिलाफ एनसीबी को कई सबूत मिले, जिसमें इस कपल द्वारा गांजे का सेवन करने की बात सामने आई।

    भारती और हर्ष को 14 दिन की जेल

    भारती और हर्ष को 14 दिन की जेल

    अब एनसीबी टीवी जगत के सबसे मशहूर चेहरों में से एक भारती और हर्ष के घर तक पहुंच गई है, जहां से उन्होंने कुछ ग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद भारती सिंह और उनके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें दोनों ने गांजे का सेवन करने की बात स्वीकारी। इस घटना के एक दिन बाद यानी रविवार, 22 नवंबर को भारती और हर्ष को मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Drugs Case: भारती सिंह पर बरसे राजू श्रीवास्तव, कहा-'अब समझ आया असली कॉमेडी का मतलब'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+