Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केले के निर्यात पर निर्भर अौर भ्रष्‍टाचार में डूबे देश होते हैं 'बनाना रिपब्लिक'

बैंगलोर। बनाना रिपब्लिक, पिछले कुछ दिनों से यह शब्‍द कई बार सुनने में आया है। अरुण जेटली ने बुधवार को जब एक प्रेस कांफ्रेंस में नरेंद्र मोदी की रैली को इजाजत न दिए जाने के एवज में इस शब्‍द का प्रयोग किया तो यह शब्‍द एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया।

शायद ही आपको मालूम हो कि यह शब्‍द सदियों पहले जब प्रयोग किया गया था तो इसका मतलब एक ऐसे देश से था जिसकी अर्थव्‍यवस्‍था केले या फिर ऐसे किसी कमजोर उत्‍पाद के के निर्यात पर निर्भर हो।

इसके अलावा इस शब्‍द को इस समय पॉलिटिकल साइंस का एक सबसे ज्‍यादा प्रयोग किए जाने वाला शब्‍द है।

वहीं बनाना रिपब्लिक दुनिया का सबसे बड़ा क्‍लोदिंग ब्रांड भी है। भारत में पहली बार यह शब्‍द उस समय खबरों का हिस्‍सा बना जब अक्‍टूबर 2012 में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने 'मैंगो पीपल इन बनाना रिपब्लिक' इस तरह से एक फेसबुक पोस्‍ट की।

उनकी इस पोस्‍ट पर काफी विवाद हुआ और आखिरकार फेसबुक को रॉबर्ट वाड्रा का फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया गया।

इस शब्‍द को भारत के अलावा अमेरिका में भी आलोचकों की ओर से अक्‍सर प्रयोग किया जाता है। आगे की स्‍लाइड्स में देखिए कब इस शब्‍द का प्रयोग पहली बार किया गया और इस शब्‍द से जुड़ी कुछ और रोचक जानकारियों पर डालिए एक नजर।

विकीपीडिया को हटाना पड़ा भारत का नाम

विकीपीडिया को हटाना पड़ा भारत का नाम

नौ अक्‍टूबर को जब रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक पर 'मैंगो पीपुल इन बनाना रिपलिब्‍क ' ऐसी पोस्‍ट अपडेट की तो इसे लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल हुआ। आखिर में वाड्रा को अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट करना पड़ा। उस दिन सुबह तक विकीपीडिया ने भारत को बनाना रिपब्लिक‍ की श्रेणी में रखा था लेकिन शाम को विरोध के चलते इसने भारत को उस लिस्‍ट से हटा दिया।

अरुण जेटली ने क्‍यों कहा बनाना रिपलिब्‍क

अरुण जेटली ने क्‍यों कहा बनाना रिपलिब्‍क

बुधवार को जब चुनाव आयोग की ओर से नरेंद्र मोदी को वाराणसी में रैली की इजाजत देने से इंकार कर दिया गया तो बीजेपी का गुस्‍सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सांसद अरुण जेटली ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है जहां प र प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार को रैली करने से मना कर दिया जाए।

इंडिया अंगेस्‍ट करप्‍शन पर दिया था बयान

इंडिया अंगेस्‍ट करप्‍शन पर दिया था बयान

वर्ष 2012 में जब इंडिया अंगेंस्‍ट करप्‍शन की ओर से रॉबर्ट वाड्रा की वजह से कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया तो वाड्रा ने इस शब्‍द का प्रयोग किया था। उनके इस कमेंट पर काफी बवाल भी मचा था।

1904 में पहली बार प्रयोग किया गया

1904 में पहली बार प्रयोग किया गया

अमेरिकन लेखक ओ हेनरी ने पहली बार 'बनाना रिपब्लिक' शब्‍द को प्रयोग किया था। हेनरी ने 1904 में अपनी एक किताब कैबेजेस एंड किंग्‍स में एक काल्‍पनिक स्‍थान रिपब्लिक ऑफ अनचुरिया का वर्णन करने के लिए इस शब्‍द का प्रयोग किया था। कैबेजेस एंड किंग्‍स 1896-1897 के समयकाल के दौरान होंडुरास में हेनरी के अनुभवों पर आधारित शॉर्ट स्‍टोरीज का कलेक्‍शन है।

 बन गया पॉलिटिकल साइंस का अहम शब्‍द

बन गया पॉलिटिकल साइंस का अहम शब्‍द

बनाना रिपब्लिक के सही मायने क्‍या हैं इसे बता पाना काफी मुश्किल है क्‍योंकि इसके एक अर्थ नहीं बल्कि कई अर्थ मशहूर हैं।

 लैटिन और अफ्रीकी देश, असली 'बनाना रिपब्लिक'

लैटिन और अफ्रीकी देश, असली 'बनाना रिपब्लिक'

यह शब्‍द दरअसल लैटिन अमेरिकी कैरीबियाई देशों और अफ्रीका के उन देशों के लिए प्रयोग किया जाता है, जो राजनीतिक तौर पर अस्थिर हैं, जहां सीमित खेती होती है और जो छोटे और स्‍वचयनित समूहों और भ्रष्‍ट राजनेताओं की ओर से संचालित होते हैं। ऐसे देश जहां पर भ्रष्‍टाचार कहीं ज्‍यादा है।

 देशों को अपमानित करने वाला शब्‍द

देशों को अपमानित करने वाला शब्‍द

यह शब्‍द दरअसल उन देशों को अपमानित करने वाला शब्‍द भी माना जाता है जिन्‍हें सरकार के निजी फायदे के लिए व्यावसायिक तौर पर शोषित किया जाता है ताकि छोटे एलीट क्‍लास को फायदा मिल सके।

 होंडुरास और ग्‍वाटेमाला बनाना रिपब्लिक

होंडुरास और ग्‍वाटेमाला बनाना रिपब्लिक

होंडुरास और ग्‍वाटेमाला दो ऐसे देश हैं जिन्‍हें पिछली सदी में बनाना रिपब्लिक के तौर पर जाना गया था।

अमेरिका का मशहूर ब्रांड

अमेरिका का मशहूर ब्रांड

'बनाना रिपब्लिक' अमेरिका का बहुत बड़ा फैशन ब्रांड है। इसकी शुरुआत 1978 में मेल और पैट्रिसिया जिगेले नामक फैशन डिजायनर्स ने की थी और अमेरिका में इसके 500 से भी ज्‍यादा शोरूम हैं।

केले से जुड़ा रोचक इतिहास

केले से जुड़ा रोचक इतिहास

पहले बनाना रिपब्लिक का इतिहास अमेरिका में सन 1870 में मिलता है। उस समय लोरेंजो डाओ बेकर एक अमेरिका जहाज के कप्‍तान ने इसे प्रयोग किया था। लोरेंजो ने जमैका से केले लाकर 1000 प्रतिशत के फायदे पर उन्‍हें बोस्‍टन में बेचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+