राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर, लिखा- हम दो, हमारे दो की सरकार को हैप्पी फ्रेंडशिप डे
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया शेयर, कैप्शन में लिखा- हम दो, हमारे दो की सरकार को हैप्पी फ्रेंडशिप डे
नई दिल्ली, 01 अगस्त: फ्रेंडशिप डे के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा है, 'हम दो, हमारे दो की सरकार को हैप्पी फ्रेंडशिप डे'। इस कैप्शन के बहाने राहुल गांधी ने बिना नाम लिए मोदी सरकार को कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करने वाली सरकार होने का आरोप लगाया।

'हम दो, हमारे दो' की सरकार को हैप्पी फ्रेंडशिप डे
सांसद राहुल गांधी ने रविवार 01 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पीएम मोदी कुछ उद्योगपतियों के साथ नजर आ रहे है। बता दें कि यह वीडियो तीन घंटे पहले शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे टू 'हम दो, हमारे दो' की सरकार'। बता दें, इस वीडियो पर 76 हजार 422 लाइक व 4 हजार 165 कमेंट आ चुके है।
राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन की कमी पर साधा निशाना
इससे पहले राहुल गांधी ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जुलाई का महीना चला गया है, लेकिन वैक्सीन की कमी नहीं गई। आपको बता दें कि राहुल गांधी इस ट्वीट के साथ अपने उस पुराने ट्वीट को कोट किया है, जो उन्होंने 2 जुलाई को किया था। राहुल गांधी ने अपने पुराने ट्वीट में कहा था कि जुलाई आ गया है, लेकिन वैक्सीन नहीं आई।
मई-जून के मुकाबले जुलाई में लगी अधिक वैक्सीन
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जुलाई में वैक्सीन की कमी को दूर करने की बात कही थी। साथ ही ये भी दावा किया था कि जुलाई के आखिर तक 50 करोड़ नागरिकों को वैक्सीन लगाई जाएगी, लेकिन मंगलवार को सरकार ने इस दावे को खारिज कर दिया था। हालांकि सरकार ने कहा था कि जुलाई तक कुल 51.60 करोड़ डोज जरूर लगा दी जाएगी। हालांकि अगर आंकड़े देखें तो ये पता चलता है कि मई और जून के मुकाबले जुलाई में टीका लगने की संख्या में इजाफा हुआ है। जुलाई में रिकॉर्ड 13 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications