प्लेटफॉर्म और बोगी के गैप में गिरा शख्स, सिर के उपर से गुजर गई पूरी ट्रेन फिर भी बच गई जान
मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित खापोली रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के गैप में गिर पड़ा। दिलदहलाने वाली घटना में पूरी की पूरी ट्रेन युवक को टच करके निकल गई और उसे खरोंच तक नहीं आई। दरअसल, गैप में गिरते ही दोस्त ने उसका हाथ पकड़ लिया और जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक वीडियो बीते 23 दिसंबर का है। खापोली स्टेशन पर अमित नाम का शख्स अपने 5 दोस्तों के साथ चलती लोकल ट्रेन में चढ़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर स्लिप हो गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप में जा गिरा। उसके गिरते ही एक दोस्त ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपनी ओर खींचे रखा। इस दौरान ट्रेन अमित को टच कर निकलती रही। करीब 44 सेकंड बाद ट्रेन वहां से चली गई और अमित सकुशल बच गया।
अमित एक इंच और भी सरकता तो उसके परखच्चे उड़ जाते। वीडियो सामने आने के बाद हर कोई इसे चमत्कार मान रहा है। सभी अमित के दोस्त की तारीफ कर रहे हैं जिसने सूझबूझ का परिचय देते हुए अमित को अपनी ओर खींचे रखा।












Click it and Unblock the Notifications