जम्मू-कश्मीर: अगले 24 घंटों में फिर भारी बर्फबारी व हिमस्खलन की चेतावनी, अलर्ट जारी
जम्मू में एक बार फिर से भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटे में फिर से भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
नई दिल्ली। जम्मू में एक बार फिर से भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटे में फिर से भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि 25 जनवरी को जम्मू में आए बर्फीले तूफान में एक मेजर सहित 15 जवानों के शहीद होने और 4 नागरिकों के मारे जाने बाद फिर से हिमस्खलन की चेतावनी से सबकों डरा दिया है।

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को इस दौरान अपने-अप ने घरों में ही रहने को कहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक कश्मीर के ऊपर पश्चमी विभोक्ष बन गया है, जो धीरे-धीरे आग बढ़ रहा है। जिसकी वजह से कश्मीर घाटी, कारगिल, लेह, लद्दाख में बारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।आपको बाता दें कि 25 जनवरी को कश्मीर आए आए भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से हिमस्खलन हुआ, जिसमें मेयर समेत 15 जवान शहीद हो गए।












Click it and Unblock the Notifications