हैदराबाद हाउस में फ्रेंच राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों और पीएम मोदी की मीटिंग

शुक्रवार को फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए। शनिवार को राष्‍ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्‍वागत किया और इसके बाद उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Recommended Video

    France President Emmanuel Macron को मिला ceremonial reception, Watch Video | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं। दोनों नेता दोपहर एक बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और ज्‍वॉइन्‍ट स्‍टेटमेंट जारी करेंगे। इससे पहले मैंक्रों का राष्‍ट्रपति भवन में स्‍वागत हुआ और यहां पर उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शुक्रवार को फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए। राष्‍ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद राष्‍ट्रपति मैंक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच काफी अच्‍छा तालमेल है और दुनिया के दो महान लोकतांत्रिक देशों के बीच एक एतिहासिक रिश्‍ता है।

    macron-meets-modi.jpg

    चर्चा में क्‍या होगा खास
    पीएम मोदी ने मैंक्रो के भारत आने पर ट्वीट भी किया। पीएम मोदी ने लिखा, 'भारत में आपका स्‍वागत है राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो। आपका भारत दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और ताकत देगा।' पीएम मोदी और मैंक्रो के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है। मैंक्रों की भारत यात्रा पर दोनों देशों बीच मैरीटाइम सिक्योरिटी और काउंटर टेररिज्‍म जैसे क्षेत्रों में खासतौर पर चर्चा होगी। सूत्रों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक जैतपुर पावर प्‍लांट जिसे फ्रांस के सहयोग से तैयार किया जा रहा है, उससे जुड़े समझौते पर भी मैंक्रों की भारत यात्रा के दौरान साइन होने की उम्‍मीद है। इसके अलावा हिंद महासागर क्षेत्र में भी आपसी सहयोग बढ़ाने पर मोदी और मैंक्रों चर्चा कर सकते हैं।

    आतंकवाद पर भी चर्चा करेंगे मैंक्रों
    विदेश विभाग में ज्‍वॉइन्‍ट सेक्रेटरी के नागराज नायडू ने बताया कि फ्रांस, दक्षिण एशिया में मौजूद आतंकवाद पर भारत के नजरिए का समर्थन करता है। मैंक्रों के भारत दौरे पर कुछ नए इलाकों खासतौर पर मैरीटाइम सिक्‍योरिटी, काउंटर टेररिज्‍म और रिन्‍यूबल एनर्जी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। रक्षा के अलावा दोनों देश परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों पर भी आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच सैटेलाइट डेवलपमेंट को लेकर भी एक समझौते के साइन होने की उम्‍मीद है। नायडू ने बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत और फ्रांस दोनों के बीच एक आपसी रजामंदी वाला समझौता है और इसे मैंक्रों के दौरे पर एक नए स्‍तर पर ले जाया जाएगा। भारत और फ्रांस के बीच पांच दशकों से अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग जारी है। मैंक्रों के दिल्‍ली पहुंचते ही पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर अपने मशहूर 'बियर हग' के साथ उनका स्‍वागत किया। पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर पालम एयरपोर्ट पहुंचे और उन्‍होंने उनका गले लगाकर स्‍वागत किया। मैक्रों अपनी पत्‍नी ब्रिजेट और कैबिनेट के कुछ सीनियर मिनिस्‍टर्स के साथ भारत की यात्रा पर आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+