भारत में पहले की तुलना में 'आजादी' हुई थोड़ी कम, जानिए फ्रीडम हाउस ने अपनी रिपोर्ट में और क्या बताया

वाशिंगटन: भारत में पहले की तुलना में स्वतंत्रता यानी आजादी थोड़ी कम हुई है। ऐसा अमेरिका की फ्रीडम हाउस ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है। फ्रीडम हाउस ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में भारत को डाउनग्रेड करते हुए 'स्वतंत्र' देश से 'आंशिक रूप से स्वतंत्र' के रूप में कर दिया है। फ्रीडम हाउस एक अमेरिकी रिसर्च संस्थान है, जो हर साल फ्रीडम पर इस तरह की रिपोर्ट लाती है। इस बार की रिपोर्ट में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है।

Freedom watchdog downgraded India

Recommended Video

    Freedom Report 2021:India में रह गई है ‘आंशिक आजादी’? US Think Tank ने घटाई Rating | वनइंडिया हिंदी

    डेमोक्रेसी रिसर्च इंस्टीट्यूट पूरी तरह से स्वतंत्र है, जिसकी फंडिंग अमेरिका करता है। संस्था ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि साल 2014 में भारत में जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है, उसके बाद से ही राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता में कमी आई है। रिपोर्ट में भारत में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा, पत्रकारों को डराने और न्यायिक हस्तक्षेप को बढ़ाने की तरफ इशारा किया गया है।

    फ्रीडम हाउस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि भारत एक वैश्विक लोकतांत्रिक नेता के रूप में मोदी ने अपनी क्षमता को छोड़ दिया है, वो समावेशी और सभी के लिए समान अधिकारों की कीमत पर संकीर्ण हिंदू राष्ट्रवादी हितों को बढ़ा रहे हैं। वहीं भारत में कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन का जिक्र करते हुए बताया कि देशभर में बड़े पैमाने पर श्रमिकों को उनके गांवों में पैदल जाने के लिए बाध्य किया गया था। वहीं कोरोना का सारा दोष मुसलमानों पर लगा दिया, जो वायरस को फैलाने में असंगत रूप से दोषी थे। फ्रीडम हाउस रैंकिंग में मिलियन-प्लस देशों की गिरावट के साथ कहा कि दुनिया की 20 प्रतिशत से कम आबादी मुक्त देशों में रहती है, जो 1995 के बाद सबसे कम है।

    'फ्रीडम इन द वर्ल्ड' राजनीतिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता पर एक सालाना वैश्विक रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में एक जनवरी 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक 25 बिंदुओं को लेकर 195 देशों और 15 प्रदेशों पर रिसर्च की गई। रिपोर्ट में शामिल 195 देशों में से सिर्फ दो को ही पॉजिटिव रेटिंग दी गई। नागरिक स्वतंत्रता में भारर को 60 में से 33 नंबर दिए गए हैं। जबकि राजनीतिक अधिकारों पर 40 में से 34 अंक दिए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+