फ्री में आप कर सकते हैं रेल यात्रा, पढ़िए रेलवे की यह E-ticket लॉटरी योजना

इलाहाबाद। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्ततम समय के बीच लोगों में ई टिकटिंग काफी लोकप्रिय हो चुकी है। रेलवे भी ई टिकटिंग के बढ़ते दौर को और बढ़ावा देने के लिए अपनी एक विशेष योजना लागू कर रही है जिसके तहत अब टिकट लेने वाले कुछ भाग्यशाली लोगों को फ्री में सफर कराया जाएगा। जानकारी देते हुए उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि रेलवे की नई योजना के तहत हर माह लॉटरी के द्वारा पांच ऐसे भाग्यशाली लोगों को चुना जाएगा, जिन्हें फ्री में सफर कराया जाएगा।

ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा

ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा

यह वह यात्री होंगे जिन्होंने ई टिकट के जरिए अपना टिकट बुक कराया होगा। रेलवे इनका पूरा किराया वापस कर देगा और इनकी यात्रा बिल्कुल मुफ्त में होगी। दरअसल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यह योजना लागू की है।

कैसे होती है ई टिकटिंग

कैसे होती है ई टिकटिंग

ई टिकट लेने के लिए आपको रेलवे स्टेशन और रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं, यहां तक की पूछताछ के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ता है। सब कुछ आपको अपने स्मार्टफोन पर ही मिल जाता है। दरअसल ई टिकट लेने के लिए रेलवे के भीम एप व यूपीआई एप्लीकेशन को मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया जाता है, इसमें आपको अपना एक अकाउंट बनाना पड़ता है। इस अकाउंट के जरिए ही ट्रेनों के लिए ऑनलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं। यहां आपके अकाउंट से ऑनलाइन पैसा कटता है यानी ई बैंकिंग के जरिए आप टिकट का पैसा देते हैं।

भीम यूपीआई एप

भीम यूपीआई एप

भीम यूपीआई एप से फायदा
रेलवे की योजना के अंतर्गत भीम ऐप व यूपीआई एप का इस्तेमाल करने वालों को यह सुविधा दी जाएगी। इस योजना के तहत जो यात्री भीम या यूपीआई एप से किराए का भुगतान करेंगे, यानी ई टिकट बुक करेंगे उन्हें लॉटरी द्वारा फ्री सफर के लिये चुना जा सकता है। फिलहाल या योजना मार्च तक लागू की गई है और संभावना है कि इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। हलांकि कीई टिकट बुक कराने के तत्काल बाद आपका पैसा रिफंड नहीं होगा, बल्कि जब लॉटरी निकाली जाएगी उसमें आपका ई टिकट चयनित होने के बाद पूरे किराए का पैसा वापस किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+