OLX पर हुई ठगी का शिकार 2 लाख देने के बाद भी नहीं मिली कार
पुणे। ओएलएक्स में फर्जी विज्ञापन देखकर एक युवक को कार खरीदना महंगा पड़ा गया। रुपए देने के बाद भी जब कार नसीब नहीं हुई, तो युवक को ठगी का अहसास हुआ। अब युवक ने इस मामले की शिकायत भारती विद्यापीठ पुलिस से की है।

मनोज बंसीलाल मुथा ने बताया कि एक दिन ओएलएक्स में मारुति सुजुकी कंपनी की सजाय मॉडेल वीडीआई प्लस कार का विज्ञापन देखा। विज्ञापन देखकर कार को खरीदने का मन हुआ। विज्ञापन देने वाले अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। उसने एसीबीआई बैंक और धनलक्ष्मी बैंक में रुपए जमा कराने के लिए कहा।
अज्ञात शख्स द्वारा बताए गए बैंक एकाउंट में 2 लाख 18 हजार 400 रुपए जमा करा दिए। लेकिन जब कार नहीं मिली तो मनोज बंसीलाल को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications