पटना के शेल्टर होम से चार महिलाएं गायब, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

पटना के शेल्टर होम से चार महिलाएं गायब, मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक शेल्टर होम से चार महिलाएं संदिग्ध परिस्थियों में गायब हो गई हैं। शहर के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित आशा किरण शेल्टर होम से ये महिलाएं गायब हैं। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया है कि पुलिस ने महिलाओं के गायब होने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस महिलाओं की तलाशी के लिए तलाशी अभियान चला रही है और जल्द ही चारों महिलाओं का पता निकाल लिया जाएगा।

four women missing from asha kiran shelter home patna bihar

पटना के ही एक आसरा शेल्टर होम में अगस्त महीने में 2 महिलाओं की मौत के बाद काफी बवाल हुआ था। पुलिस ने मामले में आसरा होम की संचालिका एक मॉडल समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था।

four women missing from asha kiran shelter home patna bihar

इससे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक शेल्टर होम में कई बच्चियों के साथ यौन शोषण और हत्याओं का मामला सामने आया था। इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बिहार के बड़े नेताओं के साथ संबंध सामने आने के बाद ये मामला देशभर में चर्चा में रहा था। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मामले नीतीश सरकार में मंत्री मंजू वर्मा को पति पर आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। ब्रजेश ठाकुर अभी जेल में है। सुप्रीम कोर्ट में भी ये मामला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+