ओडिशा: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार महिला माओवादी ढेर
भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस ने नारायणपटना जिला के जंगलों में रविवार देर रात चार महिला माओवादियों को मार गिराने का दावा किया है। लंंबी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कैंप में छुपी इन महिला माओवादियों को मारा है। कोरापुट नारायणपटना जिले में मुठभेड़ के बाद देर रात जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन मे तीन महिला माओवादियों के शव और भारी तादाद में असलहा बरामद किया। डोकरी घाट क्षेत्र में माओवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कोरापट जिला वोलंटरी फोर्स और विशेष अभियान दस्ते के जवानों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

माओवादियों के आंध्र ओडिशा जोनल स्पेशल कमेटी के कैंप पर पुलिस टीम ने फायरिंग की तो दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद माओवादी भाग गए, सर्च में चार की लाशें मिलीं। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। आईजी (एंटी माओइस्ट ऑपरेशन) आरपी कोचे ने बताया कि खुफिया सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस ऑपरेशन की तैयारी की। नारायणपटना को माओवादियों का गढ़ कहा जाता है, यहां पहले भी माओवादी बड़ी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications