वाराणसी: ड्रोन कैमरे से गंगा आरती कवरेज पर 4 गिरफ्तार

वाराणसी में गंगा आरती के दौरान दशाश्वमेध घाट पर हवा में उड़ता ड्रोन कैमरा देख कर विदेशी लड़कियां, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक अचानक चौंक गए। पुलिस ने इन चारों संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। चारों पर मुकदमा दायर किया गया है। इस घाट पर इस तरह की शूटिंग के लिए पहले से प्रशासन से इजाजत की जरुरत होती है।
पढ़ें- यूपी में दरिंदगी
इससे पहले कई फिल्मों में वाराणसी के घाटों पर गंगा आरती की शूटिंग हो चुकी है। हालांकि ड्रोन कैमरा अपने आप में एक बड़ा मामला है। वॉकी टॉकी से लैस
यह चारो युवक वॉकी टॉकी से लेकर कई अत्याधुनिक उपकरणों से लैस थे। पुलिस ने इनके पास से ड्रोन कैमरा, स्टिल कैमरे, वायरलेस सेट जैसे उपकरण को अपनी हिरासत में ले लिया है।
ध्यान देने वाली बात है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो ने कुछ दिन पहले ही अलर्ट जारी किया था। जब मामला सामने आया तो आनन-फानन स्थानीय शासन-प्रशासन चौकन्ना हुआ व क्षेत्र को खतरे से बाहर निकालने की कवायद शुरु हो गई।












Click it and Unblock the Notifications