मुंबई: क्रॉफर्ड मार्केट में तेज स्पीड से जा रही कार ने लोगों को रौंदा, चार की मौत, 4 घायल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हादसा मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में हुआ जब एक तेज रफ्तार कार भीड़ को रौंदते हुए जनता कैफे रेस्त्रां में घुस गई। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वालों चार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घायलों को मुंबई के ही जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के मुताबिक कुल आठ लोग जख्मी थे, जिनमें से चार लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि कार में कई लोग सवार थे, कार का ड्राइवर जख्मी बताया जा रहा है। तेज रफ्तार कार की दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान कई घालयों को नजदीकी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रोडवेज बसों की टक्कर में 6 लोगों की मौत
कोरोना काल में भी सड़क हादसों के मामले में कमी नहीं आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले सप्ताह एक भीषण हादसा हो गया था। यहां काकोरी-हरदोई मार्ग पर यूपी रोडवेज की दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और बचाव कार्य में जुट गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फिलहाल अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में 14 सिंतबर से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन












Click it and Unblock the Notifications