दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में सीवर लाइन में फंसे चार लोग, रेस्क्यू के लिए पहुंची NDRF
नई दिल्ली, 29 मार्च: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में सीवर लाइन में चार लोग फंसे होने की खबर सामने आई है। सीवर लाइन में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और बचाव अभियान जारी है।

इस घटना में मंगलवार को रोहिणी सेक्टर 16 में चार लोगों के सीवर लाइन में फंसने की आशंका जताई गई थी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मौके पर दमकल की गाड़ियों के साथ बचाव अभियान जारी है। दमकल विभाग के साथ-साथ अब NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बादली पुलिस स्टेशन में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) का फोन आया।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के अधिकारी और एम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं।इसकी सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि तीन युवक सीवर लाइन में गिर गए। चौथा व्यक्ति जो एक रिक्शा चालक, जो उन्हें बचाने गया था, भी फंस गया।












Click it and Unblock the Notifications