दिल्ली और राजस्थान में ओमिक्रॉन के 4-4 नए मामले दर्ज, देश में आंकड़ा पहुंचा 49

नई दिल्ली/जयपुर: देश में अब कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमिक्रॉन' की दहशत बढ़ती जा रही है। तेजी से संक्रमित करने वाले इस खतरनाक 'ओमिक्रॉन' के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को दिल्ली और राजस्थान में 4-4 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके चलते अब राज्य सरकारें पहले की तुलना में ज्यादा अलर्ट मोड पर आ चुकी है। देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है।

Recommended Video

      Omicron Variant: Gujarat में मिला चौथा केस, देश में 41 पहुंची संक्रमितों की संख्या | वनइंडिया हिंदी
      Omicron

      दिल्ली में अभी तक 6 केस

      दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नए मामलों को लेकर बताया कि दिल्ली में अभी तक 6 लोग ओमिक्रॉन वैरिएंट से पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमे से 1 ठीक होकर घर जा चुका है। ओमिक्रॉन के सारे मामले विदेश से आए लोगों में पाए गए हैं, सभी मामले स्टेबल हैं। स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही कहा कि वर्तमान में 35 कोविड मरीज और 3 संदिग्ध मामले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।

      राजस्थान में आंकड़ा हुआ 13

      इधर, ओमिक्रोन के नए मामलों पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि चार और कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। इन मरीजों की सेहत स्थिर है। राज्य में पिछले सभी ओमिक्रोन मामलों ने अब कोविड ​निगेटिव परीक्षण किया है। राजस्थान में मौजूदा वक्त में 13 मामले हो चुके हैं। वहीं संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य राजस्थान है।

      राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड मामलों में पहले से गिरावट आई है, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। विदेशों से आने वाले लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। RT-PCR टेस्ट को और बढ़ाया जाएगा।

      छह राज्यों में पहुंचा नया वैरिएंट

      ओमिक्रॉन के अब तक 49 मरीज भारत में मिल चुके हैं, जिससे देश में भी लगातार नए वेरिएंट का खतरा बढ़ाता जा रहा है। अब छह राज्यों में से महाराष्ट्र (20), राजस्थान (13), कर्नाटक (3), गुजरात (4), केरल (1) और आंध्र प्रदेश (1) में रिपोर्ट किया गया है। वहीं दो केंद्र शासित प्रदेश- दिल्ली (6) और चंडीगढ़ (1) मामसे सामने आए है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+