यूपी: एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्‍या

Murder
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस हत्यारों और हत्या की वजह के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। घटना जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव की है। यहां मंगलवार देर रात जल निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर मोहनलाल जायसवाल के घर नकाबपोश बदमाशों ने हमला बोला। हमले में जायसवाल, पत्नी झुन्ना देवी, पुत्र प्रदीप और पुत्री पूजा की मौत हो गई, जबकि दूसरा पुत्र संदीप गंभीर रूप से घायल हुआ है।

वहीं, बदमाशों से बचने के लिए जायसवाल की बड़ी बेटी आरती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था, जिससे वह बच गई। आरती ने ही फोन कर गांव वालों को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद ग्रामीण शोर मचाते हुए उसके घर की ओर दौड़े।

जिस पर बदमाश फरार हो गए। वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष मोर्डिया ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि फिलहाल हत्या का मकसद साफ नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। रंजिश का मामला हो सकता है। मोर्डिया ने कहा कि घायल संदीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+