बिहार: तेज रफ्तार बस पलटने से 4 की मौत, 20 जख्मी

नटवार के थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
घायल यात्रियों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications