भारत पहुंचे बराक ओबामा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, युवाओं को किया संबोधित
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा आज (शु्क्रवार) भारत पहुंचे है। बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंध्र मोदी से भी मुलाकात की है। ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ ओबामा फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में शामिल होने भारत आए हैं। दिल्ली में टाउन हाल में ओबामा ने देशभर से आए युवा नेताओं को संबोधित किया।

बराक ओबामा ने इस दौरान कहा कि भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अच्छी बनती है तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी उनकी दोस्ती है। अमेरिका में बतौर राष्ट्रपति दो कार्यकाल पूरे करने वाले बराक ओबामा करीब दो साल बाद भारत आए हैं। इससे पहल 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति की हैसियत से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए बराक ओबामा भारत आए थे।
इससे पहले हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मेलन के दौरान ओबामा ने कहा कि मोदी को वो पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि देश के लिए उनके पास एक विजन है। अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे ओबामा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें बड़ा अर्थशास्त्री करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications