मुलायम के बेहद करीबी और पूर्व महाधिवक्ता काजमी की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता तथा समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाने वाले एसएम काजमी का मंगलवार को एक सड़क हादसे में निधन हो गया। मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काजमी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Former UP advocate general SMA Kazmi killed in road accident

पुलिस के अनुसार, सड़क हादसा प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में हुआ, जहां पर एक बाइकसवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार पलट गई। उतर प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता मंगलवार को दिन में इलाहाबाद से कार से लखनऊ आ रहे थे। काजमी (60) की कार रास्ते में हथिगवां थाना क्षेत्र के भदरी गांव के पास एक बाइकसवार को बचाने में कार पलट गई।

इस हादसे में काजमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक साबिर, सलीम व सैयद इकबाल घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+