पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने 22 साल बाद खाली किया सरकारी आवास, वाजपेयी सरकार में मिला था
नई दिल्ली, 31 मई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे शरद यादव ने राजधानी दिल्ली के 7 तुगलक रोड बंगला को खाली कर दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य के रुप में 22 साल इस बंगले बिताए। बंगला खाली करते वक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समय बदलता रहता है।

राजधानी दिल्ली के अपने सरकारी आवास को खाली करते वक्त पूव केद्रीय मंत्री शरद यादव अपने बंगले के बीते दिन याद किए। उन्होंने कहा कि समय स्थिर नहीं रहता। यह बदलता रहता है। शरद यादव ने आगे कहा कि वे 50 साल लुटियंस जोन में बिता चुके हैं। पिछले 22 साल से 7 तुगलक रोड पर अपने सरकारी आवास में रह रहे थे। उन्होंने 50 साल लुटियंस जोन में बिताए। शरद यादव वर्ष 2000 से 7 तुगलक रोड बंगले में रह रहे थे, जब वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बने थे।
छतरपुर शिफ्ट हो रहे शरद यादव
राजद ने उन्हें उच्च सदन में भेजने से इनकार कर दिया। जिसके बाद शरद यादव को सरकार आवास खाली करना पड़ा। राष्ट्रीय जनता के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने मंगलवार को अपना दिल्ली का सरकारी आवास खाली कर दिया। राजद नेता ने लोकसभा और राज्य सभा दोनों सदनों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दिल्ली के 7 तुगलक रोड बंगला में केंद्रीय मंत्री और संसद सदस्य के रूप में 22 साल बिताए। बंगला खाली करते हुए उन्होंने कहा कि अब वे छतरपुर शिफ्ट हो रहे हैं।
जो बातें हो गईं उन्हें छोड़नी अच्छा
राजद द्वारा राज्यसभा का टिकट न देने के सवाल पर शरद यादव ने कहा कि कहा कि जो बात हो गई उसे पीछे छोड़ना सबसे अच्छा है। अब राज्यसभा के टिकट हर जगह तय हो गए हैं तो इस विषय में बात करने का कोई मतलब नहीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री नेआगे कहा 'मैंने अपना पूरा जीवन संघर्ष किया है। मैंने नैतिक आधार पर तीन बार संसद से इस्तीफा दिया है।'
1974 में दिल्ली आए थे शरद यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री साल 1974 में दिल्ली आए थे। वे आपातकाल के दौरान उन्हें दो साल जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक नहीं बल्कि कई चुनाव हुए। शरद यादव ने कहा 'मैं इस लुटियंस में 50 साल से हूं, लुटियंस दिल्ली में आज मेरा आखिरी दिन है। अगर समय बदलता है तो यहां फिर से लौट आएगा।'
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications