त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के काफिले पर हमला, CPM ने बीजेपी पर लगाया आरोप
नई दिल्ली। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और सीपीएम के कुछ वरिष्ठ नेताओं के काफिले पर शुक्रवार को हमला हुआ। ये हमला अगरतला से 25 किमी दूर सिपाहिजाला जिले में हुआ। बताया जाता है कि हमला उस वक्त हुआ जब वे लोग एक सभा से लौट रहे थे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले को लेकर सीपीएम ने बीजेपी पर आरोप लगाया है।

सीपीएम ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इस हमले के पीछे बीजेपी समर्थित गुंडों का हाथ होने का आरोप लगाया लगाया है। सीपीएम की तरफ से कहा गया है कि बीजेपी समर्थित गुंडों ने ये हमला किया और वे सभास्थल पर पहले से ही मौजूद थे। वहां से वापस लौटते हुए उन्होंने काफिले पर हमला किया। जबकि बीजेपी प्रवक्ता अशोक सिंहा ने इन आरोपों को खारिज किया और इस घटना की निंदा की।
उन्होंने कहा कि जिसने भी ऐसा किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के साथ पूर्व वित्त मंत्री भानुलाल साहा, सोनामुरा विधायक श्यामल चक्रवर्ती, पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री साहिद चौधरी और कमलासागर के विधायक नारायण चौधरी को पुलिस ने वहां से निकाला और अगरतला वापस ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications