त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब बने राज्यसभा सांसद, CPM उम्मीदवार को हराया
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को राज्यसभा का चुनाव जीत लिया। राज्य की एकमात्र सीट पर हुए उपचुनाव में बिप्लब कुमार देब ने जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा में बहुमत हासिल है।
अगरतला, 22 सितंबर: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को राज्यसभा का चुनाव जीत लिया। राज्य की एकमात्र सीट पर हुए उपचुनाव में बिप्लब कुमार देब ने जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा में बहुमत हासिल है। जिसकी वजह से बिप्लब देब ने 43 वोट हासिल किए। उन्होंने सीपीएम उम्मीदवार और पूर्व वित्त मंत्री भानुलाल साहा को हरा दिया। भानुलाल साहा को केवल 15 वोट मिले।

60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 36 सीटें हैं। उनके गठबंधन सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के पास सात सीटें हैं। सीपीएम के पास केवल 15 और कांग्रेस के पास विधायक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के इकलौते विधायक ने वोट नहीं डाला।
चुनाव जीतने के बाद किया ट्वीट
बिप्लब देब ने ट्वीट कर कहा कि मुझे राज्यसभा सांसद के रूप में चुनने के लिए त्रिपुरा के भाजपा और आईपीएफटी विधायकों का आभार। मुझे राज्यसभा में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देने के लिए पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह जी का आभार। माता त्रिपुरसुंदरी के आशीर्वाद से मैं अपनी अंतिम सांस तक त्रिपुरा के प्रिय लोगों की सेवा करता रहूंगा।
माणिक साहा के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी सीट
माणिक साहा के इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। माणिक साहा को बिप्लब देब की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया था। बिप्लब देब 2018 में बीजेपी त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2018 में जब बीजेपी सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री बने। 14 मई 2022 को उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।
यह भी पढ़ें- त्रिपुर में कांग्रेस-माकपा के अवैध दफ्तरों पर चला भाजपा सरकार का बुलडोजर, सियासी पारा चढ़ा
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications