स्‍टार इंडिया के पूर्व CEO की पत्‍नी इंद्राणी ने ड्राइवर के साथ मिलकर की थी बेटी की हत्‍या

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। एक समय जो अपनी लव स्‍टोरी के लिए मशहूर हुई थीं आज वो कत्‍ल के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। कत्‍ल का आरोप भी किसका? अपनी बेटी का। जी हां ह‍म बात कर रहे हैं स्‍टार इंडिया के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी की पत्‍नी इंद्राणी की। इंद्राणी मुखर्जी पर आरोप है कि हत्‍या के बाद उन्‍होंने अपनी बेटी शीना बोरा की लाश ठिकाने लगाने में मदद की थी।

Former Star TV CEO Peter Mukherjee's wife Indrani Mukherjee

आपको बताते चलें कि इंद्राणी की बेटी शीना बोरा की साल 2012 में हत्‍या कर दी गई थी और पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव को मुंबई से करीब 84 किलोमीटर दूर रायगढ़ के जंगलों में फेंक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक इंद्राणी को 31 अगस्‍त तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

छानबीन के दौरान पुलिस ने कुछ दिनों पहले इंद्राणी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। ड्राइवर ने ही हत्‍या में इंद्राणी की भूमिका का खुलासा किया था। यहां तक ड्राइवर ने ही पुलिस को वो जगह दिखायी जहां शव हो सकता था। पूछताछ में ड्राइवर ने पुलिस को बताया था कि दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद था। उल्‍लेखनीय है कि इंद्राणी मुखर्जी खुद भी मीडिया कंपनी INX की CEO रह चुकी हैं। 2002 में इंद्राणी की पीटर मुखर्जी से शादी हुई थी। इंद्राणी से पीटर मुखर्जी ने दूसरी शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+