पूर्व रेल मंत्री पर कसा सीबीआई का शिकंजा, जारी किया समन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सारदा चिट फंड़ घोटाला ममता सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन गयी है। एक के बाद एक टीएमसी के मत्रियों पर सीबीआई अपना शिकंजा कसती जा रही है। वहीं सीबीआई अब ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले मुकुल रॉय से पूछताछ करने जा रही है।

mukul roy

सीबीआई ने मुकुल रॉय से सारदा चिट फंड घोटाले में पूछताछ करने के लिए समन जारी किया है। मुकुल रॉय तारा न्यूज में निवेश के साथ व्यापार में शामिल हैं, वहीं टीएमसी के निष्कासित सांसद कुणाल घोष ने मुकुल राय और ममता बनर्जी पर सारदा चिट फंड घोटालें में शामिल होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

घोष ने आरोप लगाया है कि ममता अपने राजनीतिक कद और सत्ता का प्रयोग करके सारदा घोटाले को दबाना चाहती हैं। घोष ने आरोप लगाया कि ममता के साथ उनके करीबी मुकुल रॉय भी शामिल हैं। घोष ने अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि जिस वक्त मुझे गिरफ्तार किया गया उस समय इस घोटालें में आरोपी सांसदों को वीआईपी आवभगत मिल रही है।

वहीं ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर सीबीआई के गलत प्रयोग का आरोप लगाती रही हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई भाजपा के इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कई मुख्य मामलों में चुपचाप बैठी है वहीं किसी भी लेफ्ट लीडर को इस घोटाले में क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+