शिरोमणि अकाली दल के नेता निर्मल सिंह कहलों का लंबी बीमारी के बाद निधन, सुखबीर बादल ने जताया दुख
पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता निर्मल सिंह कहलों का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
चंडीगढ़, 16 जुलाई : पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता निर्मल सिंह कहलों का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 79 साल के थे। अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Photo Credit:
सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ अकाली नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एस निर्मल सिंह जी कहलों के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। कहलों साहब हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी बुद्धिमान सलाह को हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मैं कहलों परिवार के साथ खड़ा हूं।
यह भी पढ़ें- CM मान बोले- पंजाब पर 25 साल राज करने की बातें करते थे सुखबीर बादल, अब सिर्फ 3 विधायक हैं












Click it and Unblock the Notifications