कोरोना पॉजिटिव हुए पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, कोविड के हल्‍के लक्षणों के साथ हुए आइसोलेट

कोरोना पॉजिटिव हुए पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, कोविड के हल्‍के लक्षणों के साथ हुए आइसोलेट

नई दिल्‍ली, 12 जनवरी। देश भर में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे है। वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के बीच अब पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की भी कोविड टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि उनमं कोरोना के काफी हल्के लक्षण ही थे। उन्‍होंनें स्‍वयं को घर में आइसोलेट कर लिया है।

Recommended Video

    Coronavirus in Punjab: Amarinder Singh हुए संक्रमित, खुद बताया कैसी है तबियत | वनइंडिया हिंदी
    as

    ये जानकारी पंजाब पूर्व सीएम अररिंदर सिंह ने ट्वीट कर दी। उन्‍होंने लिखा मुझमें कोरोनो के हल्‍के लक्षण थे टेस्‍ट करवाने पर कोविड टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्‍होंने कहा मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मेरे संपर्क में जो लोग भी आए हैं कृपया वो अपना कोविड टेस्‍ट करवा लेें।

    बता दें एक सप्‍ताह पहले कैप्‍टन की पत्‍नी को भी कोरोना हुआ था। वहीं पंजाब में चुनावी दंगल के बीच अ‍म‍रिंदर सिंह को भी कोरोना हो चुका है। गौरतलब है कि अब तक कई नेता अभिनेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। भारत की स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्‍पताल में भर्ती हैं।

    देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी कोविड सं‍क्रमित हो गए हैे। बीजेपी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे पी नड्डा भी कोरोना की चपेट में आ गए है। सड़क एवं परिवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सभी घर में आइसोलेट हैं।

    बता दें कांग्रेस से खटपट होने के बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब सीएम पद से इस्‍तीफा देने के साथ कांग्रेस को अलविदा कर दिया था। जिसके बाद कैप्टन ने अपनी नई पार्टी का गठन किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सियासी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को चुनाव आयोग की तरफ़ से हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। कैप्‍टन की पार्टी भारतीय जनता पार्टी और ढीढ़सा की पार्टी शि‍रोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।बता दें पटियाला सीट पर अमरिंदर सिंह का पिछले 20 सालों से कब्जा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह 2002 से 2014 तक पटियाला सीट से लगातार विधायक रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के अरुण जेटली को अमृतसर से हराने के बाद कैप्‍टन ने विधानसभा सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया था।

    2014 में कैप्‍टन ने अपनी प्रिनीत कौर को पटियाला से उपचुनाव लड़ाया था और जीत हासिंल की थी। 2014 से 2017 में वो पटियाला से विधायक रही। 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जीत हासिल की थी, इसके साथ पंजाब में कांग्रेस ने जीत हासिल कर सरकार बनाई थी और कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+