पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हुए कोरोना संक्रमित, एम्स में कराए गए भर्ती

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 88 साल के मनमोहन सिंह ने हाल ही में वैक्सीन की डोज भी लगवाई थी, लेकिन इसके बाद भी वो संक्रमित हो गए हैं।मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने 4 मार्च को एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था। एम्स में मनमोहन सिंह को डॉक्टरों की एक विशेष टीम की निगरानी में रखा गया है, जहां उनकी हालत अभी स्थिर है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Former PM Manmohan Singh को हुआ Corona, AIIMS में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
      Manmohan singh

      CWC की मीटिंग में शामिल हुए थे मनमोहन सिंह

      मनमोहन सिंह शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें संक्रमण को रोकने के लिए पांच स्तरीय रणनीति का सुझाव केंद्र सरकार को दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव दिया कि इस वक्त राज्यों को वैक्सीनेशन को लेकर कुछ फैसले लेने की छूट दी जाए। साथ ही इस वक्त इस बात पर ध्यान दिया जाए कि टीकाकरण करने के लिए कितनी प्रतिशत जनसंख्या बाकि है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+