पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्‍नी चेनम्मा को हुआ कोरोना, ट्टीट कर दी जानकारी

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) नेता एचडी देवगौड़ा और उनकी पत्नी चेनम्मा भी कोरोना की चपेट में गई है। बुधवार देवगोड़ा और उनकी पत्‍नी की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

devgouda

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Former PM HD Deve Gowda और उनकी Wife Covid-19 संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    ये जानकारी पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर दी। उन्‍होंने बताया कि मैं और मेरी पत्‍नी चेन्‍नम्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम लोग अपने परिवार के अलग घर में ही आइशोलेशन में हैं। इसके साथ ही देवगौड़ा ने लिखा है कि मैं रिकवेस्‍ट करता हूं कि पिछले दिनों जो लोग भी हमारे संपर्क में आए हैं वो अपना कोरोना टेस्‍ट करवा लें। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभ‍चिंतकों से कहा है कि मेरी और मेरी पत्‍नी की सेहत को लेकर पैनिक न हो।

    पीएम मोदी ने देवगौड़ा और उनकी पत्‍नी के जल्‍द ठीक होने की कामना की

    देवगौड़ा और उनकी पत्‍नी के कोरोना पॉजिटिव की खबर पाने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की। इसके साथ ही पीएम मोदी ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि उन्‍होंने पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा जी से बात की और उनके और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

    कर्नाटक में बढ़ा कोरोना का कहर

    बता दें प्रदेश की राजधानी बेंगलुरु में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। बेंगलुरु में हर दिन करीब 1350 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे है। एक पिछले दो हफ्तों में कोविड 19 के16921 नए केस दर्ज हुए थे।कोरोना के मामलों की रफ्तार तेज होने के बावजूद प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि हम स्‍कूल, कालेज नहीं बंद कर रहे है। कोरोना से बचाव के लिए बच्‍चे गाइडलाइन का पालन करें। वही शादी, समारोह में अधिक संख्‍या में लो न जुटे इसके लिए सरकारी तंत्र निगरानी कर रहा है। वर्तमान समय में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों में 20 से 40 आयु वर्ग के लोगों की संख्‍या अधिक है।

    https://hindi.oneindia.com/photos/alanna-panday-sexy-pictures-oi60540.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+