भारत रत्न पर बोले प्रणब मुखर्जी, जो मैंने देश के लिए किया, उससे ज्यादा प्यार मुझे मिला

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत रत्न के लिए अपने नाम की घोषणा के बाद कहा है कि वो विनम्रता के साथ इसे स्वीकार करते हैं। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति से बात की है और उनका आभार व्यक्त किया है। प्रणब मुखर्जी ने कहा, मैंने पहले भी ये कहा है और फिर से दोहरा रहा हूं। अपने सार्वजनिक जीवन में जितना काम मैंने देश और जनता के लिए किया उससे कई गुना ज्यादा प्यार मुझे देश के लोगों से वापस मिला है। इसके लिए मैं देश के लोगों का आभारी हूं।

Former President Pranab Mukherjee on being conferred with Bharat Ratna

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रसिद्ध संगीतकार भूपेन हजारिका और जनसंघ से जुड़े नेता नानाजी देशमुख को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया है। नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जायेगा।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, प्रणब दा, भारत रत्न के लिए बधाई। कांग्रेस पार्टी को गर्व है कि जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण में हमारे एक अपने के असीम योगदान को पहचान और सम्मान मिला है। उन्होंने भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न (मरणोपरांत) दिए जाने की घोषणा पर भी खुशी जताई है।

प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न के लिए चुने जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बंगाल के छोटे से गांव से निकलकर उनके पिता ने देश की लंबे समय तक सेवा की है। प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा है कि ये उनके लिए बेहद खुशी की बात है कि पिता के काम को देश ने सम्मान दिया है। सरकार ने राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर ये फैसला लिया है। अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि 50 साल के सार्वजनिक जीवन में उनके पिता ने कई शानदार काम किए हैं, जिनके लिए ये सम्मान मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+