पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में नहीं हुआ सुधार, अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत ऑपरेशन के करीब एक हफ्ते बाद भी गंभीर बनी हुई है। जिसके चलते वह अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं। दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मेडिकल स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम भी उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए काम कर रही है।

Recommended Video
आपको बता दें प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क में थक्का जम गया था, जिसके कारण उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई थी। इसके बाद से ही उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं आ रहा है। जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं। इसके अलावा रूटीन जांच के दौरान पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी हैं। इसके कारण डॉक्टरों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
इससे पहले 13 अगस्त को सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर भी काफी वायरल हो गई थी। जिसके बाद आर्मी अस्पताल को तुरंत उनका हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताना पड़ा कि वह जीवित हैं। दरअसल कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके निधन की खबर को लेकर ट्वीट भी कर दिए थे। इसके बाद प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उनके पिता जीवित हैं। जिसके बाद इन लोगों ने माफी मांगी।
प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने कहा था कि उनके पिता की सेहत में पहले से सुधार हुआ है। उन्होंने रविवार को कहा था कि मैं अपने पिता को देखने अस्पताल गया था, भगवान की कृपा और आपकी सभी की शुभकामनाओं के साथ वह पहले से काफी बेहतर हैं, वह इलाज के प्रति प्रतिक्रिया दे रहे हैं, हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही हमारे बीच वापस आएंगे।
गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती












Click it and Unblock the Notifications