पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं, अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। उनकी सेहत के बारे में दिल्ली कैंट के आर्मी अस्पताल (R&R) की ओर से लगातार जानकारी दी जा रही है। अस्पताल का कहना है कि प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है, लगातार तीसरे दिन भी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वह अभी कोमा में हैं और उनका फेफड़ों में इन्फेक्शन का इलाज चल रहा है। अस्पताल का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति के सभी प्रमुख पैरामिटर स्थिर हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Recommended Video

    Former President Pranab Mukherjee की तबीयत में कोई सुधार नहीं | वनइंडिया हिंदी
    Pranab Mukherjee, former president Pranab Mukherjee, pranab mukherjee corona positive, health condition of pranab mukherjee, health condition, pranab mukherjee health, delhi news, army hospital delhi, deeply comatose, Abhijit Mukherjee, प्रणब मुखर्जी का ऑपरेशन, प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, प्रणब मुखर्जी के बेटे, दिल्ली आर्मी हॉस्पिटल, दिल्ली न्यूज, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रणब मुखर्जी सेहत, अभिजीत मुखर्जी

    अस्पताल ने अपने बयान में कहा है, 'प्रणब मुखर्जी की सेहत में आज सुबह भी कोई बदलाव नहीं आया है। वह कोमा में हैं और उनके फेफड़ों के इन्फेक्शन का इलाज चल रहा है। उनके प्रमुख पैरामिटर स्थिर हैं और वह अब भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।' इससे पहले अस्‍पताल की ओर से बताया गया था कि पूर्व राष्‍ट्रपति को फेफड़ों का संक्रमण हो गया है। हाल ही में 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी की गई थी, जिसके बाद उनकी हालात बिगड़ गई थी। डॉक्टर्स का कहना है कि यह अच्छी बात यह है कि उनके वाइटल पैरामीटर काम कर रहे हैं।

    प्रणब मुखर्जी बीते 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती हैं। विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। इसके साथ ही उनका कोरोना वायरस (कोविड-19) का टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। आपको बता दें प्रणब मुखर्जी वर्ष 2012 से 2017 के बीच भारत के राष्ट्रपति रहे हैं। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने भी उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी दी थी। वहीं उनकी बेटी ने उनके लिए 15 अगस्त के मौके पर भावुक पोस्ट लिखी थी।

    पिछले साल अगस्त में प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया था। उस लम्हे को याद करते हुए शर्मिष्ठा ने लिखा कि पिछले साल 8 अगस्त का दिन मेरे लिए खुशी का दिन था क्योंकि उस दिन मेरे पिता को भारत रत्न मिला। एक साल बाद 10 अगस्त को उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने आगे लिखा कि भगवान उनके लिए अच्छा करें और मुझे जिंदगी के सुख-दुख स्वीकार करने की क्षमता दें। दुआ देने के लिए सभी का शुक्रिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+