प्रणब मुखर्जी की सेहत में सुधार नहीं, गहरे कोमा में हैं पूर्व राष्ट्रपति

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में आज भी कोई सुधार नहीं हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति अभी गहरे कोमा में हैं और वेंटिलेटर के सपोर्ट पर हैं, सेना के रिसर्च और रेफरल अस्पताल में पूर्व राष्ट्रपति की सेहत के बारे में जानकारी दी है। अस्पताल ने बताया कि डॉक्टरों का विशेषज्ञ पैनल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। मालूम हो कि प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी, जिसके बाद से वह वेंटिलेटर पर हैं।

अभी भी वेंटिलेटर पर हैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

बता दें कि प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में क्लॉट था, जिसका 10 अगस्त को आर्मी रिसर्च एंड रेफर अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन से पहले उनका कोरोना टेस्ट किया गया, जोकि पॉजिटिव आया था। अस्पताल ने दी जानकारी वहीं आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की ओर से प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई है। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति की हालत पहले जैसी ही है, उन्हें जो अहम इलाज दिए जा रहे हैंफिलहाल अभी भी वह वेंटिलेटर पर हैं।

प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में थक्का जम गया था

बता दें कि डॉक्टरों के मुताबिक प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में थक्का जम गया था। जिस वजह से उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। इसी दौरान उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। पूरे देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। ऑपरेशन से पहले डॉ. मुखर्जी ने ट्वीट कर अपने संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन होने की अपील की थी।मालूम हो कि प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति थे।

बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखी थी भावुक पोस्ट

पूर्व राष्ट्रपति को लेकर उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी एक भावनात्मक पोस्ट लिखी थी। शर्मिष्ठा ने लिखा था कि पिछले साल अगस्त में प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया था। उस लम्हे को याद करते हुए शर्मिष्ठा ने लिखा कि पिछले साल 8 अगस्त का दिन मेरे लिए खुशी का दिन था क्योंकि उस दिन मेरे पिता को भारत रत्न मिला। एक साल बाद 10 अगस्त को उनकी हालत गंभीर हो गई। भगवान उनके लिए अच्छा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+