पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बड़े भाई मोहम्मद मुथु का निधन
रामेश्वरम। देश के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइलमैन दिवंगत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के बड़े भाई मोहम्मद मुथु लेब्बै मरैकयर का रामेश्वरम स्थित अपने घर पर निधन हो गया है। रामेश्वरम तमिलनाडु राज्य का प्रसिद्ध शहर है। वो 104 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहम्मद मुतु उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्होंने करीब साढ़े 7 बजे आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनका निधन 27 जुलाई 2015 को मेघालय के शिलांग में हुआ था।

कलाम के बड़े भाई छाता रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। कुछ साल पहले मुथु मीरा के भाई की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें कि वह छाता रिपेयर करते दिख रहे थे। दुकान में कलाम की बड़ी सी तस्वीर भी दिखाई दे रही थी।
आपको बता दें कि अब्दुल कलाम के पिता नाविक का काम करते थे और ज्यादा पढ़े लिखे भी नहीं थे। वह मछुआरों को नाव किराये पर देते थे। अब्दुल कलाम का बचपन गरीबी और संघर्षों से गुजरा था। पांच भाई और पांच बहनो के परिवार को चलाने के लिए उनके पिता को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।












Click it and Unblock the Notifications