नेपाल से एक के बाद एक भारत आते पूर्व प्रधानमंत्री
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) नेपाल के आजकल पूर्व प्रधानमंत्रियों को भारत दौरा करना पसंद आ रहा है। बीते दिनों प्रचंड भारत में थे। वे राजधानी में तमाम नेताओं से मिलते रहे। अब शेर बहादुर देउबा राजधानी में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।
देउबा ने नेपाल में आये दो भयंकर भूकंपों के तुरंत बाद भारत की ओर से की गई ठोस राहत कार्रवाई और दी गई सहायता के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। देउबा ने जून 2015 में काठमांडू में हुए दानदाता सम्मेलन में भारत द्वारा घोषित किए गए एक अरब अमेरिकी डॉलर के संकल्प के लिए उसकी सराहना की।
मदद देता रहेगा
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत नेपाल में जारी पुनर्निर्माण कार्यों में अपनी ओर से मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस गंभीर त्रासदी का सामना करने में दिखाई गई जीवटता के लिए नेपाल की जनता की सराहना की।
मिले कोश्यारी से
इससे पहले प्रचंड ने राजधानी में उत्तराखंड के भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की। माओवादी नेता हैं प्रचण्ड। कोश्यारी तथा प्रचंड पुराने मित्र हैं। एक दूसरे के विपरित राजनैतिक विचारधारा के नेताओं में दोस्ती भारत के कामरेडों को भी अचम्भित करने वाली ही है। कोश्यारी ने राजधानी में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ लम्बी वार्ता चली। दोनों ने नेपाल में संविधान के जल्दी से जल्दी बनने पर चर्चा की।













Click it and Unblock the Notifications