पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति से की प्रधानमंत्री मोदी की शिकायत
नई

मनमोहन सिंह ने मोदी की भाषा पर उठाए सवाल
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा के प्रति चिंता जतायी है। मनमोहन सिंह ने अपने पत्र में पीएम मोदी के उस बयान का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को 'लेने के देने पड़ जाएंगे।'

चिट्ठी में कांग्रेस के बड़े नेताओं के हैं हस्ताक्षर
दरअसल कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मई को हुबली में भाषण के दौरान कहा था कि "कांग्रेस के नेता कान खोलकर सुन लीजिये, अगर सीमाओं को पार करोगे, तो ये मोदी है, लेने के देने पड़ जायेंगे..."। मनमोहन सिंह ने अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी के इस बयान का जिक्र किया है।

कर्नाटक चुनाव के दौरान दिए गए बयान का जिक्र
मनमोहन सिंह ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि देश के प्रधानमंत्री को किसी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मनमोहन सिंह के इस पत्र में उनके साथ-साथ कई बड़े कांग्रेस नेताओं के हस्ताक्षर हैं। बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग संपन्न हो चुकी है। अब सभी को नतीजों का इंतजार है। इससे पहले मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर पीएम मोदी की भाषा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications