'बिन बुलाए जाकर बिरयानी खाने से नहीं सुधरते अंतर्राष्ट्रीय रिश्ते', मोदी सरकार पर पूर्व पीएम मनमोहन का हमला
नई दिल्ली, 17 फरवरी: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बीजेपी सरकार पर पूर्व पीएम ने कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। मनमोहन सिंह ने कोरोना महामारी से लेकर रोजगार, महंगाई और सरकार की आर्थिक-विदेश नीति पर सवाल उठाया। इस दौरान सिंह ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि बिन बुलाए जाकर बिरयानी खाने से अंतर्राष्ट्रीय रिश्ते नहीं सुधरते हैं।

अपने बयान में केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। 7.5 साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराने पर लगी है।
'बीजेपी का राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक'
वहीं बीजेपी के राष्ट्रवाद पर आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है। इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति पर टिका है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। ये सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह फेल साबित हुई है। वहीं पंजाब में पीएम सुरक्षा में चूक के मामले पर सिंह ने कहा कि लोग हमारे (कांग्रेस) अच्छे काम को याद कर रहे हैं। उन्होंने (भाजपा ने) पीएम मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के सीएम और राज्य के लोगों का अपमान करने की कोशिश की। अमीर लोग अमीर हो रहे हैं जबकि गरीब लोग गरीब हो रहे हैं।
'बिन बुलाए जाकर बिरयानी खाने से नहीं सुधरते अंतरराष्ट्रीय रिश्ते'
वहीं सरकार की नीति पर निशाना साधते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। मामला देश तक सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। राजनेताओं को गले लगाने से या बिना निमंत्रण के बिरयानी खाने से रिश्ते नहीं सुधरते।












Click it and Unblock the Notifications