पंचतत्व में विलीन हुए अटल बिहारी वाजपेयी, दत्तक बेटी नमिता भट्टाचार्य ने दी मुखाग्नि

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के 'अजातशत्रु' कहे जाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए। दिल्ली के स्मृति स्थल पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी दत्तक बेटी नमिता भट्टाचार्य और नातिन निहारिका ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। बेटी नमिता भट्टाचार्य ने ही अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान दूसरे देशों के प्रतिनिधि भी पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए वहां मौजूद थे।

स्मृति स्थल पर हुआ अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार

स्मृति स्थल पर हुआ अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार

इससे पहले राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी के साथ-साथ दूसरे देशों के प्रतिनिधियों ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद नातिन निहारिका को वह तिरंगा सौंपा गया जिसे अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर पर रखा गया था। तिरंगा हटाने के बाद वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया गया। उनकी दत्तक बेटी नमिता भट्टाचार्य ने उन्‍हें मुखाग्नि दी।

अंतिम यात्रा के दौरान बीजेपी मुख्यालय से पैदल चलते हुए स्मृति स्थल पहुंचे पीएम मोदी

अंतिम यात्रा के दौरान बीजेपी मुख्यालय से पैदल चलते हुए स्मृति स्थल पहुंचे पीएम मोदी

इससे पहले दोपहर करीब 1 बजे बीजेपी मुख्यालय से अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरू हुई। इस दौरान विशाल जनसैलाब देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूर्व प्रधानमंत्री की इस अंतिम यात्रा के दौरान बीजेपी मुख्यालय से पैदल चलते हुए स्मृति स्थल पहुंचे। दूसरी ओर आम लोग भी अपने प्रिय नेता को आखिरी विदाई देने के सड़क पर उतर आए।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

वहीं शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दूसरे दलों के भी नेता पूर्व प्रधानमंत्री को आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे।

दूसरे देश के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

दूसरे देश के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

बता दें कि 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम 5:05 बजे दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वो 94 वर्ष के थे। अटल जी की पहचान हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखने वाले, फौलादी हौंसले, बेमिसाल अंदाज और दिल को छू लेने वाली शख्सियत के तौर पर होती थी। अटल को उनके करीबी लोग और रिश्तेदार प्यार से बापजी के नाम से भी बुलाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+